Monday, January 2, 2017

Gmail ka Account कैसे बनाते हैं और उससे ईमेल कैसे भेजते हैं (Simple Trick)



 Gmail Account Kaise Banaye...

सबसे पहले हमे ये जानना जरूरी है कि जीमेल अकाउंट क्या होता हैं दोस्तो आप तो जानते ही होंगे कि इस समय पूरी दुनिया डिजिटल हो गयी हैं ऐसे डिजिटल दुनिया मे अगर आपके पास ईमेल अकाउंट नहीं हैं तो आप इस दुनिया मे बहुत पीछे हैं क्यों कि ईमेल आईडी हमारे लिए बहुत जरूरी हो गया हैं चूकी आप तो जानते ही होंगे पहले जब इंटरनेट का विकास नहीं हुआ था तब कोई भी डॉकयुमेंट पोस्ट के द्वारा भेजते थे लेकिन आज ईमेल अकाउंट कि मदद से हम कोई भी दस्तावेज़ एव जरूरी डॉकयुमेंट दुनिया मे कही भी तुरंत भेज सकते हैं
तो दोस्तो आज इस पोस्ट मे हम सीखेंगे कि Gmail अकाउंट कैसे बनाते है और इसे कैसे किसी दूसरे ब्यक्ति को ईमेल करते हैं ।
वैसे ईमेल कई प्रकार के होते हैं जैसे - Gmail,Rediffmail, Yahoo, Hotmail इत्यादि ।
लेकिन मैं आपको जीमेल अकाउंट बनाने को सिखाऊँगा क्यों कि यह बहुत असान है इसे आसानी से हम use कर सकते हैं  और इसके अनेक फायदे हैं इसके बारे मे आगे पूरी पोस्ट पढ़िये ....


Gmail में अकाउंट बनाने के फायदे 


  • अगर आप ब्लॉगर मे फ्री वैबसाइट बनाना चाहते हैं तो ये जीमेल के ही अकाउंट के द्वारा बनाता हैं । 
  • YouTube में लॉगिन करते समय भी जीमेल कि ही अकाउंट कि जरूरत पड़ती है । 
  • और खास बात ये हैं कि आप अपने एक जीमेल अकाउंट के ID और पासवर्ड से गूगल के सारे Services एवं Feature जैसे – Blogger, Youtube, Google Adsense, Google Plus ,Google Drive, Google Map, Playstore Etc.


Gmail अकाउंट कैसे बनाये  

स्टेप 1>> आप अपने कम्प्युटर या मोबाइल के इंटरनेट ब्राउज़र मे www.gmail.com टाइप करे या फिर Google मे gmail.com लिखे और जीमेल के साइट को खोजे 




स्टेप 2>>



अब आपको क्या करना हैं चित्र के अनुसार Create account पर क्लिक करना हैं 


स्टेप 3>> अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उसको उसमे आपको अपनी पूरी डीटेल भर के सबमिट करना हैं । 



1.  अपना फ़र्स्ट नाम एवं लास्ट नाम भरे जैसे - Raj Gupta 
2.  इसमे अपने हिसाब से नाम एवं नंबर दोनों मिलाके एक साथ भर सकते है,ऐसा नाम भरना है जो पहले से किसी का न हो जैसे मान लीजिये आपका नाम Prince है आप username मे prince भरे अगर error मैसेज आए तो उसमे आप कुछ नंबर लगा दे जैसे prince111.
3. इसमे आपको कोई पासवर्ड बनाना हैं जो आपको आसानी से याद हो सके और किसी दूसरे ब्यक्ति के लिए कठिन रहे आप पासवर्ड मे नंबर शब्द (1234) (XYZxyz) और स्पेशल करेक्टोर (%@$&!) इन सबको मिला के भी पासवर्ड बना सकते हैं आप अपने हिसाब से पासवर्ड बना ले पासवर्ड आपको याद रखना है,और आप जो पासवर्ड जो फ़र्स्ट colum मे डाले हैं same वही पासवर्ड सेकंड colum मे भी डालना हैं। 
4.  इसमे आपको अपना जन्मतिथी  भरना है जो आपका बर्थड़े है उसको फ़िल करें । 
5. अब आपको Gender select करना हैं जो आप है उसे सेलेक्ट करें . 
6.  आप अपना मोबाइल नंबर डाले . 
7.  अगर आपके पास कोई पुरानी Gmail ID हो तो उसको डाले या फिर खाली छोड़ दें । 
8. Next step पर क्लिक करें ।






स्टेप 4>>  Next स्टेप पर क्लिक करते हि आपके सामने गूगल की Term&Condition कि image शो होगा जैसे आप ऊपर चित्र में देख रहे हैं आपको गूगल कि  Term&Condition को पूरे पढ़ के I AGREE पर क्लिक करे । 


स्टेप 5>>






इसमे आपको ये करना हैं आपको अपना मोबाइल नंबर को Verify कराना हैं पहले वाला ऑप्शन मे आपका मोबाइल नंबर नहीं शो कर रहा हो तो आपको अपना  मोबाइल नंबर डालना हैं, और दूसरे वाले ऑप्शन मे आपको अपने हिसाब से सेलेक्ट करना हैं कि आपको (SMS)के द्वारा मैसेज चाहिए या फिर कॉल के द्वारा अपने हिसाब से सेलेक्ट कर ले और Continue कि बटन पर क्लिक करें ।


स्टेप 6>>

अब आपके पास आपके चुने हुए तरीके से एक Code आयेगा उसको यहाँ डालना हैं अगर आप कॉल के द्वारा किए है तो आपके मोबाइल पर फोन आयेगा फोन उठाते हि कोड बताएगा उसको यहाँ डालना हैं





1. आपके मोबाइल पर जो कोड आया हैं उस कोड को यहाँ पर डाले
2. फिर Continue कि बटन पर क्लिक करें ।
नोट  – ये कोड आपको 15 मिनट के अंदर डालना हैं नहीं तो कोड expire हो जायेगा ।



स्टेप 7>>

 आपने पहली बार जीमेल अकाउंट बनाया है गूगल आपका स्वागत करता हैं .









Continue to Gmail पर क्लिक करे । ये लो आपका gmail अकाउंट बन चुका हैं अब आप जीमेल से किसी को भी ईमेल कर सकते हैं । 








Gmail मे Sign In Or साइन आउट कैसे करें                                                                                                                                        
 स्टेप 8>> Sign In करने के लिए अपने ब्राउज़र मे www.gmail.com टाइप करें फिर जो आपने ID और  पासवर्ड बनाया था उसको यहाँ डाले और Sign in करे आपका अकाउंट खुल जाएगा ।                          

                                                                                                                   
                                                                                  
                                              
1. अपना ईमेल आईडी डाले 
2. यहाँ पर अपना पासवर्ड डालें
3. आप इसको चाहे तो मार्क हटा सकते हो इसे unmark कर देने से जब आप अपने लैपटाप या मोबाइल मे दुबारा Sign in करेंगे तो आपको ID पासवर्ड दुबारा डालना पड़ेगा अगर इसे रहने देंगे तो आपको दुबारा आईडी पासवर्ड डालने कि जरूरत नहीं हैं । 
4. Sign in कि बटन पर क्लिक करें 
इतना करते ही आपका Gmail अकाउंट खुल जाएगा । 

स्टेप 9>> Sign out कैसे करे -                                                                                                                                     
                                                                                                                                 

ऊपर जो 1 नंबर कि बटन पर आप जो कोर्नर देख रहे हैं उस पर क्लिक करके Sign out बटन पर क्लिक करें हा ये ध्यान रहे जीमेल पर काम करने के बाद sign out कर देना ही Better रहता हैं क्यों कि आपके अकाउंट को कोई भी आपके मोबाइल लैपटाप खोल के कुछ गलत इस्तमाल कर सकता हैं ।


Email कैसे भेजते हैं –                                                                 

स्टेप 10>> जीमेल भेजने के लिए सबसे पहले आप अपने जीमेल मे अपना लॉग इन आईडी पासवर्ड डालकर उसे खोले । 



                                                                                                  
1. आप ऊपर बाये साइड में compose का ऑप्शन हैं उस पर क्लिक करें .
2. फिर आपके पास एक बाये साइड मे न्यू मैसेज का बॉक्स खुलेगा उस बॉक्स मे यानि चित्र के अनुसार दूसरे वाले ऑप्शन मे जिसे भी आपको ईमेल भेजना हैं उनका ईमेल आईडी डालें .
3. ईमेल का सब्जेक्ट डाले यानि की आप किस विषय में मैसेज करना चाहते हैं
4. आपको जो भी मैसेज करना हो इस बॉक्स में लिखे अगर आप कोई डॉकयुमेंट या फोटो भेजना चाहते हैं तो Attach files वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना डॉकयुमेंट सेलेक्ट करें.
5. फिर Send बटन पर क्लिक करें । 
नोट - अपना जीमेल अकाउंट से बाहर निकलने से पहले साइन आउट जरूर कर लें आपकी अकाउंट सेफ रहेगी .....

दोस्तो अगर आपको ये जानकारी अच्छा लगी हो तो like, Comment, एवं share करना बिलकुल ना भूले ...
ये भी पढ़े>>  अपने स्मार्ट फोन से पैसे कैसे कमाते हैं इस app के द्वारा 

0 comments:

Post a Comment

आप अपना कमेंट यहाँ कर सकते है,कमेंट करने से पहले Notify me पर क्लिक करके मार्क कर दें जिससे आपको नए Article कि जानकारी ईमेल कर दी जायेगी !!!