Sunday, January 1, 2017

कम्प्युटर के Power Start Boot Screen (Window Logo) को कैसे चेंज करें




हाय दोस्तो आज मैं फिर आपके लिए एक नया पोस्ट लेके आया हूँ इस पोस्ट में हम ये सीखेंगे कि जब हम अपने कम्प्युटर को जब स्विच On करते हैं तब हमें अपने Window के Screen logo दिखता हैं उसे change कर सकते हैं अगर आप Window 7,8, या 10 जो भी आप use करते हो तो आपको उसमे आपके Window के Logo दिखता हैं मैं आपको उसे एकदम आसान तरीको से change कर सकते हो मै आपको इसे Change करने का तरीका बता रहा हूँ इसमे आप fully background,Starting Window,Font Color,Size,Microsoft Corporation,Resuming Windows को change कर सकते हैं मैं आपको इसमे टोटल change करने का तरीका बता रहा हूँ आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़े ।


सबसे पहले मैं उस image को दिखा दे रहा हूँ कि आप किसको Customize कर सकते हो आप नीचे वाले image को देखे आप को खुद समझ मे आ जाएगी और आप देख सकते हैं पहले window का logo किस प्रकार था उसको edit करने के बाद किस तरह दिख रहा हैं, वैसे मैंने इसे आपको दिखाने के लिए हल्का सा edit किया हैं but आप इसको पूरा Customize कर सकते हैं ।





अब चलिये देख लेते हैं कि आप अपने सिस्टम में इस प्रकार से कैसे कर सकते हैं तो सबसे पहले आपको क्या करना होगा आपको एक छोटा सा सॉफ्टवेर को download करना होगा जो लगभग 1 Mb से कम हैं इसको download करने के लिए निचे दिये गए Download Now बटन पर किक्क करके Download कर ले ।




➦ Window 7 बूट Updater को download करने के बाद आपको क्या करना हैं उस पर राइट क्लिक करके Run as Administrator पर क्लिक कीजिये फिर आपके सामने एक नया बॉक्स खलेगा जैसे आप निचे चित्र में देख रहे हो




फिर आपको Yes कि बटन पर क्लिक करना हैं

 अब आपके सामने Window 7 boot Updater कि software खुलेगी अब आप इस सॉफ्टवेर से आप अपने Window कि Boot स्क्रीन को Fully Customize कर सकते हैं तो चलिये देखते हैं ये कैसे होता हैं ।





Window कि Boot Screen को Customize कैसे करे
Software को use करने से पहले हमे इसके बारे में जानना जरूरी हैं मैं इसके बारे में basic जानकारी बता दे रहा हूँ जिससे आप इसे हमेशा use आसानी से कर सके ऊपर दी गयी image को Fallow कर के निचे बताए गए article को उसके बारे में पढे ।
1. Booting वाले ऑप्शन में Starting Window वाली ऑप्शन खुलेगी
2.Resuming वाले ऑप्शन में आपको जब आप कम्प्युटर को Hibernate या स्लीप मोड में डाल देते हैं और कम्प्युटर को Start करते हैं तो आपके सामने Resuming Window दिखता हैं उसको भी आप उस पर क्लिक करके बदल सकते हैं
3. Animation वाले ऑप्शन में आपको दो ऑप्शन दिख रही होगी Static Image,Animation अगर आप Starting Window के ऊपर जो Logo दिखता उसको change करके कोई image लगाना चाहते हैं तो आप उस पर क्लिक करके इमेज सेलेक्ट कर के लगा सकते हैं Animation Wale में कोई animated picture लगा सकते हैं
4. इसमें आप background को बदल सकते हैं आपके Window 7 कि background Black colors होगा आप वहाँ क्लिक करके Custom color लगा सकते हो अपने हिसाब से
5. Method वाले ऑप्शन से सिर्फ आप इमेज दिखा सकते हो आप इसे Simple ही रहने दे
6. Messages वाले ऑप्शन में count दिख रहा होगा अगर आप चाहते हो Starting Window को 1 Messages पर क्लिक कर के हटा सकते हो अगर आप none कर देंगे तो वहाँ कुछ भी नहीं दिखेगा
7. आप इसमें Starting Window जो लिखा हैं उसके पीछे कलर दे सकते हो
8. आप जो Message 2 वाले जो ऑप्शन देख रहे हैं आप वहाँ क्लिक करके Starting Window के जगह कुछ भी लिख सकते हैं
9. आप जो ©Microsoft Corporation देख रहे हैं उसके जगह भी कुछ भी लिख सकते हैं
10. Font का कलर को change कर सकते हैं
11. यहाँ से आप उसकी position को कम या ज्यादा कर सकते हैं
12. Font को बड़ा छोटा कर सकते हैं
13. Play कि बटन पर क्लिक कर देख सकते हैं आपकी Window किस तरह से बूट होगा ।
14. सब कुछ करने के बाद Apply बटन पर क्लिक कर दे
और Restart कर के देख सकते हैं ।
दोस्तो आप इसकी मदद से आसानी से कर सकते हैं जैसे मैंने बताया हैं आप उसी तरह अपने हिसाब से करें

नोट ➤ये सॉफ्टवेर आपको सिर्फ Window 7 में ही Work करता हैं ...

अब आप तो जान ही चुके होंगे कि इसमे कैसे क्या करना है मैं आपको Animated पिक्चर भी लगा के दिखा देता हूँ ये कैसे दिखेगा
Animated Picture कैसे लगाये



मैंने आपको दो Animated picture Example के लिए दिखाया हूँ ताकि आप समझ सके तो इस तरह का आपको पहले आपको इमेज Download करना होगा उसको download करने के लिए मैं आपको एक Website बता दे रहा हूँ आप वहाँ से अपने पसंद का download कर ले 


Animated Picture Download होने के बाद आपको Zip फ़ाइल में दिखेगा उसे extract कर ले और ये ध्यान रखे रहे की आपका फ़ाइल कहाँ और किस फोंल्डर में हैं या फिर आप उसे डेस्कटॉप पर रख लीजिये ताकि आपको खोजने में दिक्कत न हो तो । 

चलिये देख लेते हैं ये animated pic कैसे लगाते हैं ।                                                                            



सबसे पहले आप Window 7 Boot Updater में load boot skin पर क्लिक करें इतना करते ही आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा जिसमे आप download कि फ़ाइल को सेलेक्ट करना हैं जहां पे आप उसे extract कर के रखा हो उसे सेलेक्ट करें ।                                                                                                           




फ़ाइल को Double क्लिक करके सेलेक्ट करते ही आपकी फ़ाइल अपलोड हो जाएगी और कुछ इस प्रकार से दिखेगी 




1.अगर आपकी फ़ाइल अपलोड करने के बाद आपको सही का Arrow दिखा और Embedded दिख रहा हैं तो आपका फ़ाइल लोड हो गया है 

2. Play कि बटन पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि आपका Window start यानि boot करते समय किस तरह से दिखेगा । 

3. Apply कि बटन पर क्लिक कर दे                                                                                               
अब आप restart कर के देख सकते हैं आपकी विंडो कि बूट फ़ाइल बदल चुकी होगी                                   
  
दोस्तो हमें उम्मीद हैं कि आपको ये पोस्ट अच्छा जरूर लगा होगा तो share करे और हमे कमेंट में पोस्ट से Related कुछ भी पूछ सकते हैं ।                                                                                                      

                                                                                                                                                

0 comments:

Post a Comment

आप अपना कमेंट यहाँ कर सकते है,कमेंट करने से पहले Notify me पर क्लिक करके मार्क कर दें जिससे आपको नए Article कि जानकारी ईमेल कर दी जायेगी !!!